फेमस सिंगर यो यो हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार का अब आधिकारिक रूप से तलाक हो गया है।
हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने पिछले साल ही दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में हनी सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था।
इस केस में शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर घरेलू उत्पीड़न और दूसरी महिलाओं से शारीरिक संबंध जैसे आरोप लगाए थे।
इसी के साथ ही शालिनी तलवार ने हनी सिंह से तलाक की भी अर्जी दी थी।
इसी पर फैसला करते हुए कोर्ट ने दोनों के डाइवोर्स की अर्जी को मंजूर कर लिया है।
पहले शालिनी तलवार ने गुजारे के भत्ते के रूप में हनी सिंह से 10 करोड़ रुपए की मांग की थी।
लेकिन अब दोनों ने बातचीत करके यह एलिमनी 1 करोड़ रुपए कर दी है।
शालिनी तलवार ने पिछले साल 7 अगस्त को यो यो हनी सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था।
जिसमें उसने बताया कि हनी सिंह उससे प्रताड़ित करते हैं। उनकी शादी को 10 साल से ज्यादा हो चुका है।
लेकिन उसे केवल शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के अलावा कुछ नहीं मिला है।
इसी के साथ ही शालिनी ने यह भी आरोप लगाया कि हनी सिंह इंटरनेशनल टूर जाने के बहाने वह दूसरी लड़कियों के साथ अवैध शारीरिक संबंध बनाते हैं।
शालिनी ने तलाक की अर्जी दर्ज कराते हुए 10 करोड़ रूपए के मुआवजे की मांग की थी।