Kantara फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है।
ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित और अभिनीत Kantara फिल्म को भारत में ही नहीं बल्कि पूरे वर्ल्ड में बहुत प्यार मिल रहा है।
इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस की बाढ़ में अब KGF Chapter One फिल्म भी बह गई है।
Kantara बॉक्स ऑफिस के मामले में KGF Chapter One को पीछे छोड़कर अब कन्नड़ सिनेमा की दूसरी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बन चुकी है।
Kantara फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नया कीर्तिमान रचते हुए पूरे वर्ल्ड में लगभग 250 करोड से भी ज्यादा का कलेक्शन किया है।
सूत्रों के अनुसार फिल्म ने गुरुवार को लगभग 251 करोड़ रुपए की कमाई पूरी कर ली है, जोकि KGF Chapter One फिल्म से ज्यादा है।
अब यह फिल्म केवल कन्नड़ सिनेमा में KGF Chapter 2 से पीछे है।
KGF Chapter 2 की टोटल कमाई लगभग 1207 करोड़ रुपए है। जिसको प्यार करना Kantara के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है।
Kantara फिल्म की कमाई पहले बहुत ही ज्यादा मंद थी। लेकिन जैसे-जैसे इस फिल्म की पॉपुलर बढ़ी और लोगों ने इसके बारे में बात करना शुरू किया, वैसे वैसे इसकी कमाई में भी भारी उछाल आया।