Noice पहनने वाले गैजेट बनाने में भारत की टॉप कंपनियों में से एक है।
यह कंपनी TWS Earbuds तथा Smartwatch जैसे वियरेबल गेजेट्स बनाती है।
लेकिन इस बार कंपनी ने पहली बार i1 नाम का Smart Glasses बनाया है।
Earbuds तथा Smartwatch ने भारत के बाजारों में बाकी देशों के मुकाबले बहुत ही ज्यादा लोकप्रियता हासिल की है।
ऐसे में कंपनियां अब एक से बढ़कर एक Smart Glasses भी भारतीय बाजारों में लॉन्च कर रही है।
Noice के i1 Smart Glasses की कीमत बाकी कंपनियों के Smart Glasses की तुलना में बहुत ही ज्यादा कम है।
बाकी की कंपनियों के स्मार्ट चश्में में जहां आपको फीचर के रूप में कैमरे देखने को मिलते हैं। वही Noice के i1 स्मार्ट चश्मे में आपको 5.1 ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर मिलेगा।
यह स्मार्ट चश्मा खासकर उन लोगों के लिए बनाया गया है जिनको गाना सुनाना बहुत ही ज्यादा पसंद है।
इस स्मार्ट चश्मे में आपको 5.1 ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर मिलता है। इसे एक बार चार्ज करने पर आप 70% वॉल्यूम पर करीब 2 घंटे तक इसका आनंद ले सकते हैं।
इस चश्मे की मदद से आप कॉल को अटेंड या फिर रिजेक्ट भी कर सकते हैं।
आप ब्लूटूथ की मदद से मोबाइल से चल रहे गाने को भी मैनेज कर सकते हैं।
इस स्मार्ट चश्मे का वजन करीब 47 ग्राम है। तथा वाटरप्रूफ एबिलिटी के साथ इस चश्मे की मार्केट में कीमत ₹6000 से लेकर ₹7000 तक है।