Taliban ने दी UNSC को अंजाम भुगतने की धमकी।

अफगानिस्तान देश पर पूर्ण रूप से कब्जा करने के बाद संगठन तालिबान ने अब UNSC (United Nations Security Council) को धमकी दी है।

तालिबान ने यह धमकी उनके और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद UNSC के सदस्य देशों के बीच हुई असहमति की वजह से दी है।

दरअसल UNSC के सदस्य देशों ने यात्रा प्रतिबंध छूट को बढ़ाने से इंकार कर दिया था।

इस निर्णय से नाखुश होते हुए तालिबान ने सदस्य देशों को धमकी दी है, कि वे तालिबान को वो करने के लिए उकसा रहे है, जो उनके हित में नहीं है।

दरअसल UNSC के स्थाई सदस्यों में से 3 स्थाई सदस्य यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस और अमेरिका तालिबान के अधिकारियों पर यात्रा प्रतिबंध लगाना चाहते हैं।

जबकि बाकी के दो स्थाई सदस्य चीन और रूस तालिबान के 13 अधिकारियों को यात्रा करने की छूट देना चाहते हैं।

UNSC के द्वारा दी गई 13 तालिबानी अधिकारियों की यात्रा छूट 19 अगस्त को समाप्त होने वाली है।

इसीलिए UNSC में कथित तौर पर फिर से इस बात पर मतदान होगा कि उन 13 अधिकारियों की यात्रा छूट को बढ़ा दिया जाए या पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया जाए।

ट्विटर के माध्यम से अब्दुल कहर बल्खी तालिबान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बयान दिया कि UNSC को दोहा समझौते के तहत तालिबान के सारे प्रतिबंधों को हटा देना चाहिए।

अगर UNSC ने तालिबान के अधिकारियों की यात्रा छूट को आगे नहीं बढ़ाया, तो उनका यह निर्णय तालिबान को भड़काने की कोशिश करेगा।

तथा उनका यह निर्णय तालिबान को आने वाले दिनों में उग्र रूप से काम करने के लिए प्रेरित करेगा।